भगवती राजराजेश्वरी की कृपा से होता है कष्टों का निवारण- स्वामी चिदविलासानंद सरस्वती

Uncategorized
Spread the love

प्रमोद गिरि
हरिद्वार, 21 जनवरी। उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला क्षेत्र के शिवोम भवन में मां भगवती राजराजेश्वरी मां दुर्गा का 22वां वार्षिक स्थापना महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रीआनंद वन समाधि सिद्ध पीठ के महामंडलेश्वर चिदविलासानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि माँ भगवती राज राजेश्वरी मां दुर्गा की शरण मे आने से जीवन के सभी कष्टों का निवारण होता है ओर जीवन सुख मय बन जाता है। उ

न्होंने कहा कि गंगा तट पर मां भगवती दुर्गा का सुमिरन करने मात्र से जीवन सुखमय बन जाता है तथा मनोवांछित फल प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने बच्चों मे गुरु, माता पिता व बड़ांे की सेवा भाव के संस्कार डालने चाहिए। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि सभी को मास्टर सतीश चन्द शर्मा से प्रेरणा लेनी चाहिए कि परिवार मे वर्ष मे कम से कम एक बार सन्त सम्मेलन आयोजित कर गुरु, माता पिता ओर बुजुर्गो का आशीर्वाद लेना चाहिए।

इस मौके पर मास्टर सतीश चन्द कौशिक व मिथलेश कौशिक ने सभी सन्त महापुरुषों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर दीपक उप्रेती, राजीव भटट, आशा, यश, देव कौशिक, सुभाष चंद कौशिक, चन्द्र दत्त कौशिक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, राज्य मंत्री संजय सहगल, कांग्रेस नेत्री पूनम भगत, पूर्व राज्य मंत्री कांग्रेस नेता डा.संजय पालीवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल चैहान, प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी, व्यापारी नेता शिवकुमार कश्यप, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, हरीश शर्मा, माता प्रसाद मिश्रा, मुकेश मिश्रा, अमर सैनी, मनोज महंत, प्रमोद गिरि, बाल कृष्ण शास्त्री, गंगाधर पांडेय, उमेश शर्मा, विजेंद्र शर्मा, अर्जुन पाराशर, एडवोकेट अशोक कुमार तिवारी, एडवोकेट अरविंद कुमार शर्मा, एडवोकेट कुणाल गिरी, अंकित कौशिक, विपिन शर्मा, अधीर कौशिक, आव्या कौशिक, अजय अरोड़ा, सचिन कौशिक, राजीव पाराशर, विशाल गोस्वामी, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, अनिल मिश्रा विदित शर्मा, मधुकांत गिरी, मयंक मूर्ति भट्ट, अजय अरोड़ा, सूर्यकांत शर्मा, अमित शर्मा, मांधाता गिरी, बलकेश राजोरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *