भैरव सेना से निष्कासित किए गए मोहित चौहान

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक
हरिद्वार, 21 मार्च। संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते भैरव सेना के गढ़वाल संभाग के अध्यक्ष मोहित चौहान को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। संगठन की ओर से प्रैस को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि शिवालिक नगर में आयोजित बैठक मंें भैरव सेना के अध्यक्ष संदीप खत्री, महासचिव आचार्य उमाकांत भट्ट तथा गढ़वाल संगठन मंत्री मुन्ना बजरंगी ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए संगठन विरोधी गतिविधियों तथा सोशल मीडिया पर संगठन की छवि धूमिल किए जाने के आरोपों के चलते गढ़वाल संभाग के अध्यक्ष मोहित चौहान को संगठन से निष्कासित कर दिया।

पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में मोहित चौहान तथा उनके सहयोगियों का भैरव सेना से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं होगा। भैरव सेना के जिला अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों व जनसमस्याओं के समाधान के लिए संगठन का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए समान रूप से प्रयास किया जाएगा। हिंदुओं के हितों को लेकर संगठित होकर काम किया जाएगा। कर्मठ, ईमानदार, युवा कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बैठक में बिजेंद्र पंवार, धर्मवरी सैनी, करण शर्मा, प्रिंस ठाकुर, विशाल शर्मा उपस्थित रहे।