भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने फूंका चीन का पुतला

Haridwar News Politics
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 20 जून। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं व मुस्लिम समाज ने मोर्चा के रानीपुर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी के नेतृत्व में कस्साबान मार्ग पर चीनी राष्ट्रपति के पोस्टर जलाकर जोरदार नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनव्वर कुरेशी ने कहा कि चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमाओं पर लगातार चीनी सैनिक घुसपैठ कर रहे हैं। धोखे से हमला कर भारतीय सैनिकों को निशाना बनाया गया। चीन लगातार सीमाओं का उल्लंघन कर देश की शांति का समाप्त करने का काम कर रहा है।

भारत को चीन से सभी प्रकार के संबंध समाप्त कर देने चाहिए। चीन भारत में अपने उत्पादों की बिक्री भारी मात्रा में धन कमाता है। आर्थिक रूप से चीन की कमर तोड़ने के लिए भारतीय बाजारों में चीन के उत्पादों की बिक्री पर सरकार को पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना चाहिए। भारत के जांबांज सैनिक देश की रक्षा के लिए अपने प्राण भी न्यौछावर करने को तैयार रहते हैं। चीन ने घात लगाकर अपनी सीमाओं की रक्षा कर रहे भारतीय सैनिकों को निशाना बनाया। भारत चीन को कड़ा जवाब देने में सक्षम है। देश के प्रधानमंत्री ने भारतीय सैनिकों को चीन के खिलाफ खुली छूट दी है। जल्द ही भारतीय सेना चीन को उसकी हरकत के लिए कड़ा सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति के सामने चीन की कोई चाल कामयाब नहीं होगी।

इमरान मंसूरी व हाफिज अब्दुल रहमान ने कहा कि देश का बच्चा बच्चा चीन को कड़ा जवाब देने को तैयार है। देश के अमर शहीदों के बलिदानों को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द चीन पर सैन्य कार्रवाई करनी चाहिए। एकता व संगठित होकर चीन के उत्पादों का जमकर बहिष्कार करें। देश दुनिया में कोरोना संक्रमण फैलाने वाले देश से सभी को सचेत रहना चाहिए। पुतला दहन व प्रदर्शन करने वालों में सुहेल मंसूरी, सलमान कुरैशी, आरिफ कुरैशी, फुरकान अंसारी, जावेद अंसारी, इकराम, दानिश, आरिफ, मंसूर कुरैशी, तालिब, शहजाद, अनीस, महरूद्दीन आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *