भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 10 अगस्त। कांग्रेस नेता सन्नी मल्होत्रा के संयोजन में उत्तरी हरिद्वार के भाजपा कार्यकर्ता राकेश कुमार, रवि ठाकुर, विशाल कुमार, पवन, आशा देवी, सुशील, नन्हे सिंह, रामपाल आदि भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, सनी मल्होत्रा ने कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है।

जनता कांग्रेस में अपना भविष्य सुरक्षित समझ रही है। भाजपा की नीतियों से आजिज आ चुकी जनता परिवर्तन के लिए कांग्रेस की ओर देख रही है।   मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा शासनकाल में देश व प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता 2022 के चुनाव में भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी। मायापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि कश्यप व सन्नी मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा है।

कांग्रेस सभी कायकर्ताओं को स्वतंत्रता से अपनी बात रखने की आजादी दी जाती है।  कांग्रेस ही देश व प्रदेश का विकास कर सकती है। इस मौके पर राहुल गांधी प्रियंका गांधी सेना के शहर अध्यक्ष हरीश साहनी, रवीश भटीजा, प्रेम शर्मा, राजीव गर्ग, सेवादल यूथ बिग्रेड ब्लॉक अध्यक्ष अनुज चैहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष संतोष पांडे, टिंकू, एकलव्य गोस्वामी, करण सिंह राणा, नीलम शर्मा, गोविंद निषाद, विशाल निषाद, आशीष भारद्वाज, तरुण सैनी, दिनेश लखेरा, अमित राजपूत आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *