बार्डर खोले जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 10 अगस्त। बार्डर खोले जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने जिला व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवकुमार कश्यप ने कहा कि सरकार व्यापारियों का शोषण कर रही है। हरिद्वार का पूरा व्यापार बाहर से आने वाले यात्रियों पर निर्भर है। यात्रियों के नहीं आने से बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। व्यापार नहीं चलने से व्यापारियों के भूखे मरने की नोबत आ गयी है। मदद करने के बजाए सरकार व्यापारियों के प्रति उदासीन रवैया दिखा रही है।

यदि सरकार जल्द से जल्द सक्रिय कदम उठाते हुए उत्तराखंड के बाॅर्डरों को नहीं खोलती है तो व्यापारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। शहर अध्यक्ष सरवन गुप्ता ने कहा कि जल्द ही व्यापारियों की एक आम बैठक बुलाकर सभी व्यापारियों राय से आगे की रणनीति तय की जाएगी। यदि सरकार व्यापारियों की मांगों को अनदेखा करती है तो जल्द ही सरकार के खिलाफ व्यापारी भी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। जिला महामंत्री तेज प्रकाश साहू व जिला कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। हरिद्वार एक धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। यहां का पूरा व्यापार यात्रियों पर निर्भर करता है। इसलिए सरकार को व्यापारियों की समस्या को समझते हुए आर्थिक मदद पहुंचाए।

भट्ट ने कहा कि जिस तरह जगह जगह पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों का चालान किया जा रहा है। उसमें भी सरकार को कुछ राहत देनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालो में शहर उपाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, हरपाल सिंह उप्पल, राजेंद्र गिरी, अनुज गुप्ता, शेखर गोस्वामी, पंकज, हरीश रोथान, जनेश्वर लाला आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *