विडियो:-भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर लगाया विकास कार्यो में विफल रहने का आरोप

Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 18 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा सप्तऋषि मंडल के कार्यकर्ताओं ने महामंत्री चंद्रकांत पांडे के नेतृत्व में शिव मूर्ति चौक पर कांग्रेस पर विकास करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए मोमबत्ती, टॉर्च जलाकर कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को ढूंढने का प्रदर्शन किया। इस दौरान चंद्रकांत पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से कांग्रेसी बौखला गए हैं और जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। 10 साल उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार रही है।

सतपाल ब्रह्मचारी महाराज 5 साल नगरपालिका चेयरमैन रहे हैं। केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। ऐसे में शहरी विकास मंत्री पर आरोप लगा रहे पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने कार्यकाल में हरिद्वार का कितना विकास किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के नेता नगर निगम में भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हैं। जिओ कंपनी ने मात्र 1400 मीटर की अनुमति लेकर पूरे शहर में खुदाई कर दी है। जिससे निगम को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने मेयर व उनके पति पर जियो द्वारा रोड़ कटिं ग में की जा रही अनियमितताओं में महापौर और उनके पति के शामिल होने का आरोप भी लगाया।

मंडल महामंत्री तरुण नैयर ने कहा की आरोप लगाने से पूर्व पालिका अध्यक्ष रहे स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी महाराज को बताना चाहिए कि उनके कार्यकाल में हरिद्वार का कितना विकास हुआ।  जिला मंत्री प्रदीप त्यागी और भाजयुमो नेता शिवम ठाकुर ने कहा कि वे पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को बधाई देते हैं कि उन्होंने दलीय प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर शहर में जलभराव की समस्या को भी उठाया और डेंगू की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। उन्हें यह जागरूकता अभियान कनखल में भी चलाना चाहिए।

ताकि महापौर और महापौर पति की भी आंखों से पर्दा हट सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में हरिद्वार में हुए अवैध खनन की जांच की मांग  जिलाधिकारी से की जाएगी। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम मखीजा, आदित्य झा, वात्सल्य पाल वासु, विशाल भारद्वाज, दीपक शर्मा, विकल राठी, पूरन पांडे, भास्कर जोशी, अजीत कुमार, दिनेश पांडे, इष्ट देव सोनी, मनीष चैटाला, राजकुमार प्रिंस, सनी पवार, दीपांशु विद्यार्थी, यश मचल, जितेंद्र पांडे, सचिन त्यागी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *