संघ कार्यकर्ताओं ने दी स्व.चेतन चौहान को श्रद्धांजलि

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 18 अगस्त। आरएसएस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और यूपी सरकार में मंत्री एवं क्रीड़ा भारतीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन चैहान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। क्रीड़ा भारती प्रांतीय सहमंत्री सोहनवीर राणा ने कहा कि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने अपने जीवन में पहले एक खिलाड़ी के रूप में और बाद में एक जन सेवक के रूप में देश की सेवा की है।

उनका निधन भारतीय राजनीति और क्रिकेट के लिए तथा खेलों के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें, और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। मोहनदत्त  ने कहा कि चेतन चैहान के आकस्मिक निधन से राष्ट्र को जो क्षति हुई है। उसकी भरपाई मुमकिन नहीं है।

प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजवीर सिंह तोमर ने कहा कि चेतन चौहान ने खेलों के माध्यम से देश को आगे ले जाने का काम किया और सभी के दिलों पर राज किया। वह प्रत्येक खिलाड़ी के चहेते थे। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष रूप में भी उन्होंने अपनी कार्यशैली की अमिट छाप छोड़ी है। श्रद्धांजलि देने वालों में सोहनवीर राणा, मोहनदत्त भट्ट, चन्दन सैनी, अमित, राजकुमार शर्मा, राजवीर सिंह तोमर आदि शामिल रहे।