भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस ब्लाॅक महासचिव

Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 9 अगस्त। कांग्रेस पार्टी के ब्लाक मायापुर महासचिव अजय कुमार साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने अजय कुमार व उनके साथियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। अजय कुमार के साथ  कांग्रेस के वार्ड महामंत्री अंशुल, मोनी गिरी, दीपक कुमार, मोहित कुमार, रिंकू गिरी, संजीव गिरी, गोविंद शर्मा, गौरव सोनू, राहुल गोस्वामी, दीपांशु शर्मा, करण चौटाला, श्याम कुमार, राहुल, विशाल वर्मा, साहिल, निखिल गौतम ने भाजपा की सदस्यता ली।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से आजिज आकर युवा लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक व अनिल पुरी ने कहा कि भाजपा में ही युवाओं के हित सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत युवा हितों में लगातार नीतियां जारी कर रहे हैं। मंडल महामंत्री तरुण नैय्यर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर युवा लगतार पार्टी के सदस्य बन रहे हैं। उन्होंने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा भाजपा की रीढ़ हैं। पार्टी युवा हितों का पूरा ध्यान रखती है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *