विडियो:-अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 9 अगस्त। अगस्त क्रांति की 78 वीं वर्षगांठ पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने भगतसिंह चैक स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए देश सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि 9 अगस्त का दिन एक ऐतिहासिक दिन है।

9 अगस्त को ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था। गांधी जी के आह्वान पर शुरू हुई क्रांति के फलस्वरुप अंग्रेजों को भारत से भागना पड़ा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि 78 वर्ष पूर्व 9 अगस्त को महात्मा गांधी की प्रेरणा से शुरू हुए जन आंदोलन के सामने अंग्रेजों को झुकना पड़ा और 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ।

पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चैधरी व प्रदेश महासचिव सतीश कुमार ने कहा कि आज देश को फिर से एक गांधी की आवश्यकता है। जो देश को फिर से गुलामी की ओर ले जा रहे लोगों से देश को बचा सके। कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने रामधुन गाकर राष्ट्रपिता के योगदान को स्मरण किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, रवि कश्चप, शैलेन्द्र एडवोकेट, गुलबीर सिंह के अतिरिक्त महेश प्रताप राणा, रचित अग्रवाल, विशाल राठौर, अनिल भास्कर, इं.रविबहादुर, नितिन तेश्वर, शाहनवाज कुरेशी, बीना कपूर, नीलम शर्मा, नीतू बिष्ट, कैश खुराना, संतोष पांडे, सतनारायण शर्मा, जितेन्द्र सिंह आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

—————————– 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *