विडियो:-भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस सेवादल महानगर अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 3 अक्टूबर। कांग्रेस सेवादल की महानगर अध्यक्ष स्वाति शर्मा कांग्रेस को अलविदा कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयी। हरिद्वार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम मखीजा ने फूलमाला पहनाकर स्वाति शर्मा को भाजपा परिवार में सम्मिलित कराया। स्वाति शर्मा का भाजपा में स्वागत करते हुए वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से आजिज आ चुके कार्यकर्ता भाजपा की कल्याणकारी नीतियों व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

स्वाति शर्मा का स्वागत करते हुए पूनम मखीजा ने कहा कि स्वाति शर्मा के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गो के हित भाजपा में सुरक्षित हैं। मंडल महामंत्री तरूण नैय्यर युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री चंद्रकांत पाण्डे व मण्डल उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डे ने कहा कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है।  

कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों तथा सम्मान नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में निराशा बढ़ रही है। पीएम मोदी, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की बढ़ती लोकप्रियता तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर संतोष पाण्डे, मंडल मंत्री देव सोनी, पूरन पांड,े मुकेश पुरी, सुंदर शर्मा, बलकेश राजोरिया, प्रीतम चैहान उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *