किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 3 अक्टूबर। सरकार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकद्मे दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर सिंह मनवाल और संरक्षक चौधरी संसार सिंह मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ललतारौ पुल पर प्रदर्शन कर पीएम मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका।

इस दौरान सुन्दर सिंह मनवाल ने कहा कि रुड़की में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के बावजूद राज्य सरकार की शह पर प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी, रुड़की जिला अध्यक्ष सेठपाल परमार सहित 50 कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दायर किए गए है। जिसकी किसान कांग्रेस घोर निंदा करती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास बंद नहीं कियाा तो जन आंदोलन किया जाएगा। सड़क से लेकर सदन तक सरकार का विरोध किया जएगा। सरकार जितना भी प्रयास कर लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

चौधरी संसार सिंह मलिक ने कहा कि हाथरस मे पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ योगी सरकार के इशारे पर पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी और राहुल गांधी को धक्का देकर गिराया गया। राहुल प्रियंका तथा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। कांग्रेस का कार्यकर्ता न कभी लाठी-डंडों से डरा है ना कभी डरेगा। हाथरस में हुए मनीषा हत्याकांड में किसान कांग्रेस कमेटी की मांग है कि मृतका व उसके परिवार को न्याय तथा दोषियों को जल्द से जल्द कड़ा दंड दिलवाए।

प्रदर्शन व पुतला दहन में प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, सतीश दुबे एडवोकेट, प्रदेश महासचिव उदयवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अनुज चौधरी, विजय दीवान, जिला महासचिव मनोज गोस्वामी, जिला सह सचिव रोशनी कालयान, सोनू विश्नोई, ममता, सुंदरी देवी, रवि गुप्ता, रिंकू, ममता कुमारी, बिट्टू देवी, ओमवती, कलावती, मोना देवी, ओमी, अनीता देवी, जोगिंदर, योगेश सक्सैना, सुचित वालिया, वैभव बिश्नोई, डॉ प्रदीप शर्मा, तरुण कुमार, विपिन, शशि कुमार, बबीता देवी, कौशल देवी आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *