विडियो:- खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार की ओर से शंकराचार्य चौक पर 235 लख रुपए एवं 174 लाख की लागत से बनाए गए केबल पुल पर प्रकाश सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ किया।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा भारत सरकार के खेलो इंडिया प्रोगाम के तहत सभी स्तरों पर युवा प्रतिभा को बढ़ावा देने के दृष्टिगत हरिद्वार में शंकराचार्य चौक के समीप भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के फ्लाई ओवर के नीचे खाली भूमि को स्पोर्ट्स जोन के रूप विकसित करते हुए पार्किंग व्यवस्था के साथ इसका सौन्दर्यीकरण किया गया है। जिसकी कुल लागत 235 लाख है।

हरिद्वार में ऊँची शिव मूर्ति के समीप केबल ब्रिज पर डाइनैमिक/ स्थाई फसाड प्रकाश सौन्दर्यीकरण का कार्य किया गया है, जिससे हरकी पैड़ी से सायं को माँ गंगा जी की आरती का आयोजन होने पर श्रद्धालुओं को एक सुखद अनुभूति होगी। इस कार्य की कुल लागत 174 लाख है।
विकास/सौन्दर्यीकरण का कार्य हरिद्वार के निवासियों एवं देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों/पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगा।