इसम सिंह बने कांग्रेस एससी विभाग के हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 फरवरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर सिंह चैहान के भेल स्थित कार्यालय पर आयोजित कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने सर्वसम्मति से इसम सिंह को हरिद्वार ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनलाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि दलितों का भविष्य कांग्रेस में ही सुरक्षित है। बीजेपी दलितों के सभी अधिकार धीरे-धीरे छीन रही है।

केंद्र में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी को सत्ता जाने का डर सता रहा है। जिसके कारण दूसरे दलों के नेताओं को ईडी का डर दिखाकर पार्टी में शामिल कर रही है। किसी के जाने से कांग्रेस कमजोर नहीं होती। बीजेपी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही। कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कहा कि लोकसभा का टिकट किसी को भी मिले सभी एकजुट होकर प्रत्याशी को संसद भेजेंगे। कांग्रेस में सभी का सम्मान होता है।

नवनियुक्त हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष ईसम सिंह ने कहा कि वे कांग्रेस के सिपाही हैं। पार्टी संगठन की और से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका पूरी निष्ठा से पालन करते हुस संगठन को मजबूत करेंगे। बैठक में प्रभारी सुखपाल सिंह, पूर्व पार्षद सोहेल कुरेशी, सीपी सिंह, बीएस तेजियान, सत्यपाल सिंह, कैलाश प्रधान, लव चैहान, प्रेम सिंह, सुनील कुमार, कुंवर पाल, राजीव कुमार, रकम सिंह, मुकेश कुमार, देशराज, अश्विनी कुमार, उमेश राना, छतर सिंह, मुराद अली, पीएल कपिल, शिवराम, कुंदन आर्य आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *