विडियो :-पेट्रोल पंप के समीप बाइक में लगी आग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार :-देश रक्षक चौराहे पेट्रोल पंप के समीप अचानक बाइक में आग लग गई।बाइक में आग लगने से हड़कंप मच गया।

गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों ने बाइक में लग रही आग को बुझा दिया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बाइक में लग रही आग को फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय लोगों की सूझबूझ के चलते बाइक में लग रही आग को बुझाने में सफलता मिली।

जिस स्थान पर बाइक में आग लग रही थी उस मार्ग पर उस दौरान कावड़ियों की भीड़ नहीं थी। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लोगों ने राहत की सांस ली।