भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने की गृहमंत्री अमित शाह की दीघार्यू की कामना

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 22 अक्तूबर। गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गढ़ी वाले बाबा की मजार पर चादरपोशी कर उनकी दीघार्यू की कामना की। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह देश को मजबूती प्रदान करने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। अमित शाह के नेतृत्व में आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर देश मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी उनके नेतृत्व में पूरे देश में मजबूत हो रही है।

अनेकों योजनाओं का लाभ देश के विभिन्न राज्यों को भी मिल रहा है। देश भक्ति का जज्बा लगातार युवाओं में जागृत करने का काम उनके द्वारा किया जा रहा है। देश सेवा के प्रति युवाओं को संकल्पित करने में उनकी निर्णायक भूमिका सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह देश को आर्थिक रूप से भी मजबूती प्रदान करने में सकारात्मक कदम उठा रहे हैं। इस अवसर पर अकबर अब्बासी, राजेंद्र कुमार, सलीम अब्बासी, अखलाक अब्बासी, राजू, मन्नार कुरैशी, जमाल सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।