भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मदन कौशिक को दी जन्म दिन की बधाई

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 जनवरी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा हरिद्वार विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के जन्म दिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीघार्यू और उज्जवल भविष्य की कामना की। मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एजाज हसन ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य गठन के बाद से ही विधानसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व कर रहे मदन कौशिक के राजनीतिक व प्रशासनिक कौशल के चलते हरिद्वार को कई बड़ी विकास परियोजनाओं का लाभ मिला। जिनमें भूमिगत बिजली और रसाई गैस लाईन, मेडिकल कालेज, रिंगरोड़ जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

मदन कौशिक की विकासवादी नीतियों के चलते हरिद्वार एक धार्मिक नगरी के साथ अत्याधुनिक सुविधा संपन्न स्मार्ट सिटी बनने की और अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनके राजनीतिक कौशल के चलते भाजपा ने मिथक को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनायी।