भाजपा अनुसूचित मोर्चा बहादराबाद मण्डल अध्यक्ष मनोज प्रालिया ने की कार्यकारिणी घोषित

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


हरिद्वार, 10 मार्च। भाजपा अनुसूचित मोर्चा बहादराबाद मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया ने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नवगठित कार्यकारिणी में मंडल उपाध्यक्ष पंकज कुमार, महेंद्र कुमार, महामंत्री अरविंद कुमार, मंडल मंत्री जतिन कुमार, अभिषेक कुमार, अनुज कुमार, विनोद कुमार, रविदन्त कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार, सह मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी नितिन कुमार के अलावा विधायक आदेश चौहान विशेष आमंत्रित सदस्य, पार्षद विकास कुमार, सुनील कुमार, सुखबीर सिंह, तरुण कुमार, ऋषिपाल सिंह, धर्मपाल, संजय सिंह, कमल प्रधान, अजय बबली, इंद्रपाल, कार्यकारिणी सदस्य सतपाल कुमार, वरुण सोदाई, संजय कुमार, अमरेश कुमार, प्रवीण कुमार, शीशपाल, रवि कुमार, प्रदीप कुमार बनाए गए हैं।

कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज प्रालिया ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी व सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार कर पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है। देश आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश और तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर होगा। 2022 के चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल कर एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *