धूमधाम से निकली बाबा रामदेव आश्रम की नगर भ्रमण शोभयात्रा

Haridwar News
Spread the love

प्रमोद गिरी
हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन के बाद बाबा आश्रम मे स्थापित की गयी धर्म ध्वजा
’कुम्भ मे संतों के दर्शन मात्र से कट जाते हैं सभी संताप-म.म.सीताशरण दास

हरिद्वार, 10 मार्च। उत्तरी हरिद्वार के भीमगोडा की गुसाई गली में स्थित प्रख्यात धार्मिक संस्था बाबा रामदेव आश्रम चैरिटेबल समिति के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी सीताशरण दास महाराज फलाहारी बाबा की नगर भ्रमण शोभायात्रा धूमधाम से गुंसाई गली खड़खड़ी भीमगोड़ क्षेत्र से निकाली गयी। श्रद्धालु भक्तों ने शोभायात्रा का फूल मालाओं व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गंगा पूजन के बाद बाबा रामदेव आश्रम मे वैदिक विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ धर्म ध्वजा स्थापित की गयी।

इस अवसर पर म.म.सीताशरण दास महाराज ने कहा कि 12 वर्षो तक तप तपस्या करके सन्त महंत महामंडलेश्वर अपने अपने मठ मन्दिर आश्रम से कुम्भ के दौरान श्रद्धालु भक्तों को दर्शन देकर उनके संकटों का हरण ओर मानव कल्याण की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने देश विदेश मे कोहराम मचाया। लेकिन भारत मे आध्यात्मिक शक्तियों ने कोरोंना के प्रकोप को कम किया है। मानव जीवन को बचाने के लिए सभी को सरकार की गाइडलाईन का पालन करना चाहिए। महाकुम्भ का आगाज हो चुका है ओर भारतीय संस्कृति के दर्शन कुम्भ के दौरान देश विदेश के लोगों को होंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण बाबा रामदेव आश्रम गुंसाई गली के सभी धार्मिक कार्यक्रम आश्रम मे ही सम्पन्न होंगे।

कुम्भ के दौरान नीलधारा टापू मे बसने वाला महामंडलेश्वर नगर नहीं बसाया गया। जिसके कारण महाकुंभ के सारे कार्यक्रम बाबा रामदेव आश्रम गुसाई गली में ही संपन्न कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर महंत शत्रुघ्न गिरि, पंडित आचार्य विश्वनाथ झा, पंडित नंदकुमार झा, सागर शर्मा, वैभव प्रताप नारायण, अंकुर जोशी, बम मिश्रा, अमीष कुमार झा, विशाल मिश्रा, कुणाल भटट, महंत प्रमोद गिरि, सोनू गिरि, चाँद गिरि, पूर्व पार्षद लखन लाल चैहान, पार्षद कैलाश भटट, जेपी बडोनी, अभिषेक गिरि, मुन्नू गिरि, राधा देवी, शीला देवी, लालबड़ी देवी, वंदना देवी, सुमन गिरि, बबिता गिरि, किरण गिरि, रीना गिरि, राजीव गिरि, महंत मधुकांत गिरि, शिवम गिरि, अमर सैनी, आदेश पिलवान, मुकेश बेसोया, लोकेश कुमार, जयभगवान आदि ने शोभयात्रा का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *