भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक आयोजित

Haridwar News
Spread the love


गौरव रसिक

हरिद्वार, 30 जनवरी। जगजीतपुर स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष डा. जयपाल चौहान की अध्यक्षता में अनुसूचित मोर्चा के जिले के सभी पदाधिकारियों एवं सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने मंडल की कार्यकारिणी का गठन कर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जुट जाएं और पार्टी की रीति- नीति और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएं।

भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल चैहान ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहां कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। आप सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों व केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याण योजनाओं का आम जनता के बीच प्रचार प्रसार कर चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। बैठक का संचालन महामंत्री संजय कुमार ने किया। बैठक में अुनसूचित मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व कार्यालय प्रभारी लव शर्मा मौजूद रहे।