बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का मेयर ने किया स्वागत

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 3 सितंबर। मायापुर क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित कांग्रेस की बैठक में वार्ड नौ ब्रह्मपुरी के कई बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। मेयर अनिता शर्मा ने बीजेपी छोड़कर आए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की डबल इंजन सरकार की हार निश्चित है। भाजपा की नीतियों से परेशान प्रदेश की जनता सरकार बदलने का मन बना चुकी है। जैसे बीजेपी मुख्यमंत्री बदल रही है वैसे ही एक दिन सरकार भी बदल जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। महिलाओं का शोषण बढ़ रहा है। पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल और अनुसूचित विभाग के नेता तीर्थपाल रवि ने कहा कि जनता का रूझान कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है। बीजेपी के मंत्री अभी से वर्तमान मुख्यमंत्री को पूर्व मुख्यमंत्री कहने लगे हैं। बीजेपी न तो देश संभाल पा रही रही है ना ही प्रदेश। रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा बेरोजगारी बढ़ा रही है।

मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा और अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि जनता का झुकाव कांग्रेस की तरफ हो रहा है। नीतियों से प्रभावित होकर रोजाना लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। महंगाई ने लोगों की कमर तोड कर रख दी है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दाम दिनोदिन बढ़ रहे हैं। आम लोगों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। संगम शर्मा, सुमित भाटिया ने कहा कि पलायन रोकने और रोजगार के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। जनता को बड़े बड़े सपने दिखाए जा रहे हैं।

पार्षद राजीव भार्गव और दीपक कोरी ने बताया कि मुनेश राजा, गोपाल कोरी, विक्की कोरी, हरविंद, मुकेश दुबे, पुष्पा देवी, नेहा देवी, मंजू देवी, श्याम गुप्त, जुमा पाथोर, सीमा रानी, रीमा देवी, प्रेमवती, सीता देवी, मुन्नी, मालती, सतपाल, कमलेश, लक्ष्मण नागोर आदि कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर बालेश्वर सिंह, अमन गर्ग, मुन्ना मास्टर, दिनेश पुंडीर, विजय ठाकुर, नकुल महेश्वरी, अमित रस्तोगी, सुरेंद्र, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *