भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई दर्जनों महिलाएं

Politics
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 5 जुलाई। नगर निगम के वार्ड नं0- 22 आर्यनगर में पार्वती नेगी के नेतृत्व में भाजपा छोड़कर कई महिलाओं ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डा.संजय पालीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, नगर निगम महापौर अनिता शर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडेय, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। आर्यनगर पीर वाली गली में हुए वृहद सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में महिलाओं के साथ युवाओं व बुजुर्गों ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान डा.संजय पालीवाल ने कहा कि अब भाजपा सरकार का पतन शुरू हो गया है, भाजपा विधायक बेटी बचाओ नहीं बल्कि उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। महंगाई अपने चरम पर है। दाल, सब्जी, गैस सिलेंडर आदि के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोनाकाल में बेरोजगारी के साथ महंगाई बढ़ने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम महापौर अनिता शर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने उन्हें पिछले दो ढाई साल से काम नहीं करने दिया। लेकिन उन्होंने उनकी हिटलर शाही के आगे घुटने नहीं टेके।

आज जिस प्रकार पार्वती नेगी के नेतृत्व में बिना डरे, बिना लालच के स्वेच्छा से महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है वह काबिले तारीफ है और महिला शक्ति पर गर्व है। महिला विरोधी भाजपा सरकार व स्थानीय विधायक की हार निश्चित है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाये बढ़ती जा रही हैं। भाजपा विधायक ही महिलाओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। हाल ही में ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर उन्ही की पार्टी नेत्री ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया है।

इसके पहले भी भाजपा विधायक और संगठन मंत्री पर भाजपा नेत्री ने रेप का मुकदमा दर्ज करवाया था। भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नही है।महिला विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि आरएसएस ने भारत की आजादी का विरोध था। कांग्रेस के नेतृत्व में देश की जनता के संघर्ष के बाद आजादी मिलने के बाद कांग्रेस की सरकार ने एक नए भारत की नींव रखी और देश का विकास किया। भेल सहित अनेकों संस्थान कांग्रेस सरकार ने ही स्थापित किये थे। जिससे देश के नौजवानों को रोजगार मिला।

उन्होंने कहा कि जन विकास व महिला विरोधी प्रदेश व केंद्र की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर संघर्ष करें। पाटी में शामिल हुई महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों का कांग्रेस स्वागत करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने को कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के साथ 24 घण्टे खड़ी है। यदि भाजपाइयों ने कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता को डराने, धमकाने का प्रयास किया तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।
कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में पार्वती नेगी, अनिता, मधु, दीपाली, सुरभि, पदमा शर्मा, मानसी, उर्मिला, ललिता, रश्मि नेगी, मंजू, संजना, सांझी, पूजा, पायल चौधरी, मीनाक्षी, नेहा शर्मा, अरुणा, अनिल कुमार, राजेन्द्र, राजेश, साहिल गुप्ता, अर्जुन नेगी, सोम प्रकाश, दीपक नेगी, सुरेंद्र, सार्थक सैनी, शुभम, विशाल कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह,शिवम सैनी, नीरज, विपिन, अर्जुन थापा, विनोद कुमार, दीपक कुमार, सुदेश, सोनू, जोनी, सुमित,नरेश, राजेन्द्र मालिक आदि प्रमुख थे। इस दौरान मेयर प्रतिनिधि व पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, देवेश गौतम, मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा, अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, मनोज जाटव, त्रिपाल शर्मा, कमलेश शर्मा, बच्चन लाल शाह, बीके सिंह, एनएस यादव, सचिव राजेन्द्र गुप्ता, तेजस्वी गुप्ता, यश शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन मनोज सैनी ने किया।
फोटो नं.6-कार्यक्रम के दौरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *