आपतकाल के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस का पुतला

Politics
Spread the love

अमरीश

लोकतंत्र पर काला धब्बा है आपा तकाल-राजीव शर्मा
हरिद्वार, 25 जून। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिन्मय डिग्री कॉलेज के चौक पर 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल के विरोध में काला रिबन पहनकर काला दिवस मनाते हुए कांग्रेस पार्टी का पुतला फंूका। इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आज ही के दिन देश में इमरजेंसी लगाई थी। वह लोकतंत्र के लिए काला धब्बा है। सरकार और कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष करने वाले जनसंघ के नेताओं को जेल में डाल दिया गया था और उनकी आवाज को दबाने का काम किया गया था।

लोगो पर तमाम प्रतिबंध लगा दिए गए थे। आपातकाल और प्रतिबंध के विरुद्ध हुए सत्याग्रह में एक लाख से भी अधिक स्वयंसेवकों ने गिरफ्तारी दी थी। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को कांग्रेस और उनके नेताओं के चरित्र और उनकी सत्यता का पता लगना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ समाजसेवी अवनीश मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र बिश्नोई, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत, कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, युवा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, अर्जुन चैहान, अमित भट्ट, नवीन भट्ट, अरुण पंडित, पवन शर्मा, राजेश बालियान, अजय अरोड़ा, दीपक नौटियाल, अवधेश राय, अशोक शर्मा, अंकुश मलिक, आर्यन, मनोज शुक्ला, अनूप रावत, रविंद्र उनियाल, सुरेश मोहन अंथवाल, शुभम, सुमित पांडे, आदित्य मल्होत्रा, सौरभ सक्सेना, सोनू सैनी, आशीष रस्तोगी, राकेश राणा, शुभम विमान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *