भाजपा के दीपावाली मिलन समारोह में उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

अपार जनसमूह प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की लोकप्रियता को दर्शाता है-विदित शर्मा

हरिद्वार, 29 अक्तूबर। भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा के संयोजन में भूपतवाला स्थित स्वामी नारायण आश्रम में दीपावाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हजारों लोग शामिल हुए। समारोह को संबोधित को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश कौशिक ने सभी को दीपावाली की बधाई देते हुए कहा कि दीपों का त्यौहार दीपावली जीवन की एकरसता को दूर कर जीवन में उल्लास व उमंग का संचार करता है। सभी को मिलजुल कर भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाना चाहिए।

पर्व मनाते समय समाज के गरीब वर्ग का भी ध्यान रखें और उन्हें भी अपनी खुशीयों में शामिल करें। उन्होंने कहा कि सभी का साथ, सभी का विकास और सभी का विश्वास नारे को धरातल पर चरित्रार्थ करते हुए काम कर रही भाजपा समाज के कमजोर वर्गो के उत्थान के लिए कृत संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। जिनका लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। भाजयुमो जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि दीपावाली पर्व सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख पर्व है। परंपराओं के अनुसार त्यौहार मनाएं

दीपावाली पर चाईनीज उत्पादों के बजाए स्थानीय उत्पादों की खरीददारी करें। घरों को रोशन करने के लिए चाईनीज लड़ियों के बजाए मिट्टी से बने दीपकों का उपयोग करें। विदित शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रयासों से उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल व डिग्री कालेज की स्थापना शीध्र होने जा रही है। अस्पताल व डिग्री कालेज बनने से स्थानीय लोगों व छात्रों को लाभ होगा। समारोह में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिकी बढ़ती लोकप्रियता की परिचायक है।

मदन कौशिक के नेतृत्व मे भाजपा हरिद्वार सीट को एक बार फिर भारी बहुमत से जीतेगी। कार्यक्रम में पार्षद सुनीता शमार्, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, अनिल मिश्रा, अनिल वशिष्ठ, सीताराम बड़ोनी, मुकेश पुरी, अनिता बंसल, सजीला शमार्, राम सिंह, बबलू, मनीष चैटाला, प्रमोद पाल, गोकुल डबराल, मोहित कुमार, गौरव सावंत, आलोक शर्मा, अनिल कुमार कुमार, नीरज शर्मा, रितेश वशिष्ठ, महेश, दिनेश शर्मा, अर्चित चौहान, रवि चौहान सहित हजारो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *