भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता डा.सिद्धार्थ चक्रपाणी

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 31 जनवरी। कांग्रेस नेता डा.सिद्धार्थ चक्रपाणी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व रानीपुर से भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान ने फूलमाला पहनाकर डा.सिद्धार्थ चक्रपाणी का स्वागत किया।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। वार्ड 48 से पार्षद का चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धार्थ चक्रपाणी को उनके आवास पर पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व रानीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया।

इस अवसर पर मदन कौशिक व आदेश चौहान ने कहा कि डा.सिद्धार्थ चक्रपाणी कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से आहत थे। उनके भाजपा में आने से निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती मिलेगी। डा.सिद्धार्थ चक्रपाणी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के चलते वे स्वयं को असहज महसूस कर रहे थे। भाजपा सभी वर्गो को सम्मान देने वाली पार्टी।

भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ समाज के सभी वर्गो को समान रूप से मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, पार्षद प्रतिनिधि शशिकांत बशिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता उज्जवल पंडित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।