भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाथ नगर में घर घर जाकर की स्वास्थ्य जांच

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 22 सितम्बर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जन स्वास्थ्य परीक्षण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने वार्ड 32 नाथ नगर में घर घर जाकर लोगों का तापमान व ऑक्सीजन लेवल चेक किया गया। क्षेत्र के पूर्व पार्षद रवि धींगड़ा और मंडल अध्यक्ष राजकुमार एडवोकेट ने अभियान का शुभारंभ किया।

रवि धींगड़ा व राजकुमार एडवोकेट ने कहा कि अभियान का विशेष लाभ उन वृद्ध लोगो व महिलाओं को मिलेगा जो कि घर पर अकेले होने के कारण अपना परीक्षण करवाने नही जा पा रहे हैं। परीक्षण अभियान में जांच के दौरान यदि किसी को कोई स्वास्थ्य संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए होगी तो उसको दी जाएगी और आवशकता होने पर संबंधित व्यक्ति को एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाकर उपचार हेतु भिजवाया भी जाएगा। अभियान के तहत कार्यकर्ता लोगो को बीमारियों से बचाव हेतु जागरूकता संबंधी उपाय भी बता रहे है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजकुमार एडवोकेट, पूर्व पार्षद रवि धींगड़ा, विक्की तनेजा, विक्की शर्मा, गौरव वर्मा, हरकेश शाह, सुमन समाधिया, सुमन कश्यप, सन्नी वर्मा आदि मौजूद रहे।