ट्रेड यूनियनों ने दिया सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में धरना

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश एवं निगमीकरण की नीति को समाप्त किया जाए-राजबीर चौहान 

हरिद्वार, 23 सितम्बर। संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति ने सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में भगत सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू के कार्यकर्ता शामिल रहे। धरने को संबोधित करते हुए एटक के जिला अध्यक्ष मुनरिका यादव व सीटू के जिला अध्यक्ष पीडी बलूनी ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी कानून बनाकर मजदूरों पर थोप रही है। मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही सरकार श्रम संगठनों से वार्ता भी करना उचित नहीं समझ रही है। कोरोना आपदा में सरकार देश की जनता, कर्मचारियों के अधिकारों में कटौती कर रही है। उन्होंने मांग की कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सार्वभौमिक बनाया जाए, बढ़ती महंगाई पर रोक लगायी जाए तथा रोजगार सृजन के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक को तत्काल हटाया जाए। समाप्त किए गए पदों को पुर्नजीवित किया जाए। श्रम कानूनों में किए मजदूर विरोधी संशोधनों को निरस्त किया जाए। श्रमिकों के अधिकारों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाए। सभी कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।

न्यूनतम वेतन 21 हजार रूपए  तथा न्यूनतम पेंशन 10 हजार रूपए की जाए। भेल के श्रमिक नेता राजबीर चौहान ने कहा कि केंद्रीय व राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश एवं निगमीकरण की नीति को पूर्णतया समाप्त किया जाए। भविष्य निधि की पात्रता हेतु सीलिंग को समाप्त कर सभी कामगारों को लाभ दिया जाए। पुरानी पेंशन नीति को बहाल किया जाए। कोरोना महामारी के समाप्त होने तक तथा कारोबार सुचारू रूप से चलने तक सभी नागरिकों को मुफ्त अनाज दिया जाए।

धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रेमचंद सीमरा, मुकेश धीमान, मनीष सिंह, राधेश्याम, नवीन कुमार, योगेंद्र राम, रणवीर सिंह, आशुतोष योगेंद्र सिंह, नरेश कुमार, मुनरिका यादव, सौरभ त्यागी, संदीप चैधरी, मनमोहन, नईमखान, आईडी पंत, दिनेश सलोनिया, रवि प्रताप राय, एमएस त्यागी, घनश्याम यादव, रोहित सिंह, परमाल, दीपक साण्डिल्या, विजयपाल सिंह, एमएस वर्मा, राजबीर चौहान, मंजूर खान, राजेंद्र चौहान, मुकुल राज, अमरीश चौहान, मनोज यादव, अमित सिंह, अश्विनी चैहान, आशुतोष चैहान, अनंगपाल, प्रदीप कुमार, रेशू चैहान, अरविन्द कुमार, राजेश बिष्ट, इफ्तकार हसन, करण सिंह, श्रवण चौहान, सुनील नेगी, प्रवीण कुमार, संजय शर्मा, प्रदीप चौहान, पीडी बलूनी, एमपी जखमोला, इमरत सिंह, केएस गुंसाई, वीरेंद्र ंिसंह, आरपी जखमोला, आरसी धीमान, अशोक चैधरी, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, बसीम अहमद, आरके बड़ोनी, विनोद कुमार, सोनू कुमार, कमल देवेंद्र, रोबिन, अमरीश गौरव धीमान आदि शामिल रहे। प्रदर्शन के उपरांत मांगो के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। 

—————————- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *