भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका
हरिद्वार, 26 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के 28 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले मंडल प्रशिक्षण वर्ग की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्गो में सभी वक्ताओं की सूची प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिले को भेज दी गई है।

जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत हरिद्वार जनपद में मध्य हरिद्वार मंडल के प्रेम नगर आश्रम में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे और बतौर वक्ता प्रथम उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष ज्वालापुर, पिरान कलियर, रुड़की पूर्वी और रुड़की पश्चिम मंडल में प्रशिक्षण वर्गों को भी संबोधित करेंगे जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ज्योति प्रसाद गैरोला, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, विनय रोहिला, देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाई, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट, राज्य मंत्री दीप्ति रावत समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता जिले के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षित करेंगे।

जिला प्रशिक्षण प्रमुख राजेश सैनी ने बताया कि सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग दो दिन होंगे। सवेरे साढ़ नौ से शाम पंाच बजे चलने प्रशिक्षण वर्ग में कुल 8 सत्र होंगे। उन्होंने बताया कि शिवालिक नगर मंडल और झबरेड़ा नगर मंडल के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। इनकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा जिला, कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा आदि मौैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *