विडियो :-भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया किया स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

वंदना कटारिया ने धर्म नगरी के नाम को आगे बढ़ाया:- प्रदेश अध्यक्ष मदन कोशिक

हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का चंद्राचार्य चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर देश का मान सम्मान बढ़ाया है। हरिद्वार के नाम को भी आगे बढ़ाने में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि धर्म नगरी में वंदना कटारिया के हॉकी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन से हर्ष का माहौल है।

भाजपा कार्यकर्ता द्वारा वंदना कटारिया का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहां कि उत्तराखंड राज्य में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।खेल के दौरान एकाग्रता जरूरी है।ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और कहा कि मेरे गांव रोशनाबाद में हर्ष का माहौल है। स्वागत करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास तिवारी हैदर नकवी ने भी वंदना कटारिया को बधाई दी।

इस अवसर पर उन्होंने वंदना कटारिया को और उनके परिवार जनों को बधाई और शुभकामनाएं दी इस अवसर पर हैदर नकवी,सतीश त्यागी,दिनेश पांडेय,विष्णु अरोड़ा, आर्चित चौहान, रवि चौहान,मास्टर सत्यपाल और अभिषेक त्यागी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *