विडियो :-भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प के रूप में मनाया मदन कौशिक का जन्म दिन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


लोकप्रिय जननेता हैं मदन कौशिक-विदित शर्मा
हरिद्वार, 11 जनवरी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर विधायक मदन कौशिक का जन्मदिवस सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजरानंद अंध महाविद्यालय भूपतवाला में छात्रों को फल व भोजन वितरित किया और मदन कौशिकी दीघार्यू की कामना की। भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि मदन कौशिक लोकप्रिय जननेता हैं। उनकी कुशल रणनीति के चलते भाजपा पिछले 22 वर्ष से हरिद्वार में अजेय बनी हुई है।

स्वामी श्यामानंद महाराज ने मदन कौशिक की दीर्घायु और उनके उत्तम स्वास्थ्य कामना करते हुए जन्मदिवस पर उन्हें आशीर्वाद दिया। भाजपा के युवा नेता आकाश भाटी ने कहा कि पहली बार विधायक चुने जाने के बाद से मदन कौशिक हरिद्वार के विकास में लगातार योगदान कर रहे हैं। इस अवसर पर सीताराम बडोनी, रामअवतार शर्मा, सनी गिरी, दिनेश शर्मा, उमेश भारद्वाज, चिराग भाटिया, लकी भारद्वाज, संजू सुल्तान, धीरज डबास, विमल ठाकुर, भोलू, राकेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।