भूपतवाला राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के पक्ष में उतरे भाजपा नेता

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 25 सितम्बर। राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा नेताओं ने छात्र संवाद सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा, पार्षद सुमित चौधरी, पार्षद आकाश भाटी, पार्षद सूर्यकांत शर्मा, जिला निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक अनिरुद्ध भाटी तथा भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी शर्मा मौजूद रहे।

छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि एबीवीपी केवल चुनाव लड़ने वाला संगठन नहीं, बल्कि विचारधारा है। उन्होंने कहा कि कालेज परिसर में राष्ट्रवादी सोच को मजबूत करने के लिए एबीवीपी का जीतना जरूरी है। अन्य नेताओं ने भी छात्रों से एबीवीपी पैनल को वोट देने की अपील की।

इस दौरान एबीवीपी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशियों सनी शर्मा, परी, दिव्या पांडे, पारस कश्यप, योगिता भट्ट तथा मानसी को छात्रों से मिलवाया गया। सभी प्रत्याशियों ने कालेज के विकास और छात्रों की समस्याओं के समाधान का वादा किया।

Leave a Reply