भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 अगस्त। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रीता चमोली के नेतृत्व में जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल का पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल ने कहा कि हरिद्वार जिले में जिला पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है और पंचायत चुनावों में महिलाओं की भागीदारी अहम होगी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की और पार्टी प्रत्याशियों को जिताया। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भी उत्तराखंड की महिला कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की है। जिला अध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल सरल स्वभाव की कर्मठ एवं जुझारू नेता है। राजनीति का लंबा अनुभव रखने वाली आशा नौटियाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान करेंगी।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि राज्य की महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा हो तथा उनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आये इसके लिये भाजपा सरकार निरन्तर प्रयासरत है। जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिये मातृशक्ति की प्रतीक जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। राज्य में गरीब महिलाओं को साल में तीन गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था के साथ वृद्ध पति एवं पत्नी दोनो को वृद्धावस्था पैंशन 1000 से बढ़ाकर 1500 रूपये प्रतिमाह की गई है।

पर्यावरण मित्रों का मानदेय 500 किया गया है। प्रदेश महामंत्री अनुकक्कड़ ने कहा कि महिलाएं देश के विकास की स्तम्भ है और भाजपा में महिलाओं का हमेशा सम्मान होता है। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चैहान, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान, प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा, रंजना चतुर्वेदी, लोकसभा कार्यालय प्रभारी राजेश कुंवर, विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र कौर का भी शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इस दौरान अनुराधा वालिया, पूनम शर्मा, रीता चमोली, राजेश कुँवर, मृदुला शर्मा, रंजना शर्मा, मंजू शर्मा, संजना शर्मा, वंदना गुप्ता, सुषमा चैहान, रेनू शर्मा, मंज,ू मनु रावत , मनोज जखमोला, राजेश लखेड़ा, रीमा गुप्ता, बिमला ढोंडियाल, शर्मिला बग्वाड़ी, गुड्डी, मंजू देवी, सुनीता पवार, संतोष सैनी, पिंकी, अंशु तोमर, मनजीत कोर, ममता गौतम, अनिता रावत, खीम देवी, लक्ष्मी भंडारी, शशीलता, रंजीता झा, सरिता मिश्रा, मनोरमा, सुमन स्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *