महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने लिया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा से आशीर्वाद
हरिद्वार, 8 फरवरी। भाजपा महिला मार्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने एसएमजेएन कालेज पहुंचकर प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा से आशीर्वाद लिया। अनामिका शर्मा को शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए डा.सुनील कुमार बत्रा ने कालेज के छात्र छात्राएं सभी क्षेत्रों में हरिद्वार का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनामिका शर्मा महिलाओं व हरिद्वार की जनता की समस्याओं को दूर करने में उल्लेखनीय योगदान करेंगी।

अनामिका शर्मा ने कहा कि कालेज में पढ़ाई के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहते उन्होंने अपने राजनैतिक कैरियर की शुरूआत की थी। प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा व अन्य सभी शिक्षकों को आशीर्वाद से ही वे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के साथ जनसमस्याओं का समाधान ही उनका उद्देश्य है। इस दौरान उनके साथ प्रीति गुप्ता, सोनिया अरोड़ा, गीता कुशवाहा एवं आशीष झा जी उपस्थित रहें।