कमल खडका
हरिद्वार, 7 जून। कैलाश गली सुखी नदी स्थित भाजपा नेता दीपान्शु विद्यार्थी के कार्यालय पर 18 प्लस ़आयु वर्ग के लोगों के लिए वैकसीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें भारी तादाद मे युवाओं का टीकाकरण किया गया। कैम्प के शुभारंभ करते हुए भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के स्वास्थ के प्रति चिंतित है। उत्तराखण्ड मे समस्त युवाओं का जल्द से जल्द टीकाकरण कार्य पूर्ण किया जाएगा। भाजपा नेता दीपान्शु विद्यार्थी ने कहा कि टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह है।
कोविड के प्रति जागरूक युवा उत्साह के साथ टीकाकरण करवा रहे हैं। पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, मंडल महामंत्री तरुण नैय्यर व उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सहयोग से टीकाकरण कैम्प के आयोजन से लोगों को काफी सुविधा मिल रही हैं। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने कैम्प का लाभ उठाया।
सप्तऋषि मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रकांत पांडे ने कहा कि युवा मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के जन संपर्क अधिकारी मोहित कुमार, मीडिया प्रभारी विकल राठी, सीताराम बडोनी, देव सोनी, अभिषेक शर्मा, दीपक चैहान, नीरज पाल, गौरव सचदेवा, आदित्य शर्मा, सुमित बंसल, आयुष सती, आदित्य गौड, सनी गिरी आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।