भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीता वर्मा ने मांगा जिला पंचायत सदस्य जमालपुर सीट से टिकट

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रही समाजसेवी गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीता वर्मा ने जमालपुर जिला पंचायत सीट से भाजपा के टिकट के लिए अपना दावा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान को अपना प्रार्थना पत्र सौंपा। अनीता वर्मा ने बताया कि वे लंबे समय से विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा करती चली आ रही है।

जमालपुर सामान्य जिला पंचायत सीट है। जिस पर उन्होंने भाजपा टिकट के लिए अपना दावा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान को अपना प्रार्थना पत्र जिला कार्यालय जाकर सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री डा.प्रदीप कुमार, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, भाजपा युवा नेता विकास पुंडीर, राज्य आंदोलनकारी शाकुंभरी देवी, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल महामंत्री एडवोकेट आकांक्षा पुंडीर विशेष रुप से उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *