विडियो :-भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को भाजपा द्वारा सेवा स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमशेद खान के संयोजन में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने गढ़ी वाले पीर की दरगाह परिसर और हज्जाबान स्थित कब्रिस्तान की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर जमशेद खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नायक हैं। उनके नेतृत्व में देश निरंतर ऊंचाईयों की और बढ़ रहा है। अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर सभी को स्वच्छता का संकल्प लेना चाहिए और अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखना चाहिए। अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष हाजी मुकर्रम अली ने कहा कि इस समय डेंगू का सीजन चल रहा है

इसलिए अपने घरों व आसपास सफाई रखें। कहीं भी पानी ना जमा होने दें। जिससे डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी फैलाने वाले मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री देश की उन्नति एवं प्रगति में अपना योगदान दे रहें हैं। देश आर्थिक रूप से मजबूती की और बढ़ रहा है। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के तहत अपना योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर शहनवाज सलमानी, इदरीश मंसूरी, शाहनवाज अब्बासी, पप्पन कुरैशी, नौशाद मंसूरी, नसीम सलमानी, सोहेल सलमानी, रियासत गौड़, गुलफाम पीरजी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *