भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने लिया म.मं. स्वामी गर्व गिरि महाराज व संतों से आशीर्वाद

Politics
Spread the love

प्रमोद गिरि


सामाजिक समरसता के भाव से देश और प्रदेश में स्थापित होगा रामराज्य: महामंडलेश्वर गर्व गिरि
हरिद्वार, 13 अप्रैल। भारतीय संस्कृति व परंपरा और सामाजिक समरसता के संरक्षण संवर्धन के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने उत्तराखंड के कई जिलों में सामाजिक समरसता के कार्यक्रमों शामिल होकर देहरादून वापिस लोटते वक्त बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास आश्रम कांगड़ी पहुंचकर संतों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास के परमाध्यक्ष जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज ने कहा कि समाज व देश को एकता अखंडता भाईचारे के प्रेम में पिरोने के लिए भाजपा समय-समय पर समाज में समर्पण भाव से कार्य करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के भाव से देश और प्रदेश मे रामराज्य स्थापित होगा और समाज एकता के सूत्र में बंधेगा और देश-प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि स्थापित होगी।

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा देश में सामाजिक समरसता के भाव को लेकर कार्य कर रही है और देश और प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। समाज में सामाजिक समरसता के भाव को स्थापित करने के लिए संतों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है क्योंकि संतगण जाति-पाती से ऊपर उठकर केवल देश धर्म की बात करते हैं हमें संतों के आशीर्वाद को लेकर समाज में कार्य करने के लिए ऊर्जा प्राप्त होती है संतों का आशीर्वाद जीवन में सुख-शांति, समृद्धि स्थापित करता है और देश को सही दिशा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज समाज में अपनी कार्यशैली से सामाजिक समरसता के भाव को स्थापित करने में ऊर्जावान महामंडलेश्वर है। इस मौके पर स्वामी आदिगुरु महाराज ने कहा कि भाजपा नेतृत्व मे सनातन संस्कृति को बढ़ावा मिला है और देश में सनातन संस्कृति स्थापित हो रही है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ओबीसी मोर्चा कविंद्र चैधरी, महंत दुर्गेश गिरि सहित श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *