अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने सफाई अभियान में लिया हिस्सा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आदर्शो को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में हिस्सा लें-विशाल राठौर
हरिद्वार, 13 अप्रैल। डा.भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा अनुसूचित मोर्चा और से ज्वालापुर के मौहल्ला कड़च्छ स्थित अंबेडकर पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, मोर्चा प्रभारी लव शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल राठौर ने भी हिस्सा लिया और डा.अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य व भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने सभी से बाबा साहब के आदर्शो पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर ने समाज से कुरीतियों को दूर करने का काम किया।

उनके बताए हुए आदर्शो को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। शिक्षा के प्रचार प्रसार में बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मोर्चा प्रभारी लव शर्मा व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल राठौर ने कहा कि अंबेडकर पार्क में सफाई अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर के उच्च विचारों को अपनाकर समाजसेवा में अपना योगदान दें।

शिक्षा के अवसर समान रूप से सभी को प्राप्त होने चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज से बुराईयों को समाप्त कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में योगदान दे। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने जीवन पर्यन्त समाज सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के संयोजक अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने समीर आर्य का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर जोगेंद्र राठौर, पार्षद राजेंद्र कटारिया, ऋषिपाल बालियान, जगजीवन राम, मोदीमल, विजयपाल, नवीन किशोर, अमरीष सैनी, रोहित राठौर, दीपक पालीवाल, कमल, अमन राठौर, महेश, पार्षद नेपाल सिंह, महेश, कमल किशोर, धीरसिंह, सतीश कुमार, पंकज बागड़ी, सुभा सिंह, कुलवंत चडढा, लक्की राठौर, लक्ष्मण कटारिया, हैरी, कुलदीप, रूपेश, राजकुमार, सर्वेश, सोनिया आदि सैकड़ों लोगों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *