कृषि कानूनों की तरह देवस्थानम् बोर्ड भी भंग करे प्रदेश सरकार-महंत शुभम गिरी

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 21 नवम्बर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने मांग करते हुए कहा है कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून रद्द करने की घोषणा की है। उसी तरह मुख्यमंत्री को देवस्थानम् बोर्ड भंग करना चाहिए। प्रैस को जारी बयान में महंत शुभम गिरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 अक्टूबर तक देवस्थानम् बोर्ड भंग करने की बात कही थी तथा सरकार द्वारा एक कमेटी भी गठित की गई थी। लेकिन अभी तक देवस्थानम बोर्ड को रद्द नहीं किया गया।

केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को जिस प्रकार से रद्द किया है। उसी प्रकार से देवस्थानम बोर्ड को रद्द किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देवस्थानम बोर्ड को रद्द नहीं किया तो भाजपा को चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। देवस्थानम् बोर्ड के चलते तीर्थ पुरोहितों को रोजी-रोटी संकट में है। यदि सरकार ने जल्द से जल्द बोर्ड को भंग नहीं किया तो चुनाव में भाजपा नेताओं को क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *