भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया शिवालिकनगर नगर पालिका क्षेत्र में स्थापित पशु चारा केंद्र का उद्घाटन

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 दिसम्बर। शिवालिकनगर नगर पालिका क्षेत्र में निराश्रय पशुओं के लिए स्थापित चारा-पानी केंद्र का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर व समर्पित रहने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अनेक उल्लेखनीय कार्य बीते वर्षों में किये हैं। इसी श्रंखला में निराश्रय पशु पक्षियों के लिए पानी व चारे की व्यवस्था करना एक बड़ा पुण्य कार्य है। इस कार्य के लिए व राजीव शर्मा व नगर पालिका टीम साधुवाद की पात्र है तथा पूरा विश्वास है कि शिवालिकनगर नगर पालिका इसी प्रकार सेवा कार्य जनसमस्याओं के समाधान में सहयोग करती रहेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास व बेहतरी के लिए निरंतर किए जा रहे कार्यों के साथ ही नर सेवा नारायण सेवा भाव से समाज के सभी वर्गों की सेवा करना ही उनकी प्राथमिकता करना है। निराश्रय पशुओं के लिए चारे पानी की व्यवस्था करने के साथ कड़ाके की ठण्ड में सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंदों को कंबल वितरण तथा कई स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था भी की गयी।

पशुओं के लिए चारा पानी केंद्र की शुरूआत करने के साथ ऐसे अन्य स्थानों जहां बड़ी संख्या में गौवंश विचरण करते हैं को चिन्हित करके वहां भी चारा पानी केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिससे पशुओं को चारा व पानी के लिए भटकना ना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *