सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में किया रक्त एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 नवम्बर। सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित दो दिवसीय रक्त एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 164 पुलिसकर्मियों एव उनके परिवारजनों की जांच की गयी। सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य अरूण मोहन जोशी एवं उपप्रधानाचार्य अरूणा भारती के संयोजन में आयोजित शिविर में पहले दिन अपोलो डाईग्नोस्टिक की टीम द्वारा रियायती दरों पर रक्त जांच की गयी। शुक्रवार को शिविर के दूसरे दिन मेट्रो हॉस्पिटल एवं हार्ट इन्सटीट्यूट के चिकित्सकों ने कॉर्डियो, गाॅयनोलॉजी, ऑप्टिमेट्रिस, जनरल फिजिशियन, ईसीजी, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की निःशुल्क जांच की तथा दवाईयां वितरित की।

लगभग 320 पुलिसकर्मियों एव उनके परिवारजनों ने स्वास्थय जांच का लाभ उठाया। सहायक सेनानायक ने चिकित्सकों की टीम को पौधा व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। चिकित्सक दल में मेट्रो हॉस्पिटल एण्ड हार्ट इन्सटीट्यूट के कॉर्डियोलॉजिस्ट डा.अजित कुमार, जनरल फिजीशियन डा.उमंग शर्मा, ऑप्टिमेट्रिस्ट डा.अनुषा, गायनोकोलॉजिस्ट डा.मधु, ईसीजी डा.मीरा एवं नर्सिंग स्टाफ विपिन, ऋतू, मेघराज तथा अपोलो डाईग्नोस्टिक की टीम में प्रशान्त कुमार, लेब सुपरवाइर संदीप, लेब असिस्टेंट वेदांश त्यागी, सेंटर असिस्टेंट प्रजल शामिल रहे।

शिविर के दौरान सहायक सेनानायक मोहन लाल, निरीक्षक संजय चैहान, आरआई नरेश जख्मोला, निरीक्षक प्रीतम सिंह, एचडीआई संदीप नेगी, एसआई निशान्त कुमार, एसआई राजेन्द्र लखेड़ा, एसआई प्रेमप्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *