रक्तदान शिविर का आयोजन 8 मई को

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 2 मई। विश्व थैलीसीमिया दिवस पर इएमए की और से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इएमए के कैम्प कार्यालय बालाजी इंस्टीट्यूट आॅफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड केंसर रिसर्च सेंटर अलीपुर आनन्द नगर बहादराबाद में हुई बैठक में जानकारी देते हुए डा.केपीएस चैहान ने कहा कि 8 मई को विश्व थैलीसीमिया दिवस पर इएमए के सौजन्य से बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड कैंसर रिसर्च सेंटर अलीपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। डा.चैहान ने कहा कि सभी नागरिक, छात्र, चिकित्सक रक्तदान शिविर में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।