शाखा प्रबंधक का अधीनस्थों ने किया स्वागत

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 20 सितंबर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म दिवस के अवसर पर सिडकुल के पेंटागन मॉल में आयोजित मोदी मेले में कोरोना वॉरियर के तौर पर सम्मानित हुई एसबीआई की प्रबंधक दिव्या नागपाल का सोमवार को बैंक शाखा में भी स्वागत किया गया। रविवार को सम्पन्न हुए मोदी मेले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शिवालिक नगर की एसबीआई शाखा की प्रबंधक दिव्या नागपाल को सम्मानित किया था।

कोरोना के दौरान जहां आमजन एक दूसरे से मिलने जुलने तक से बच रहे थे। उस वक्त महिला अधिकारी होने के बावजूद भी शाखा प्रबंधक दिव्या नागपाल अपनी टीम के साथ आमजन की सेवा में जुटी थी। सोमवार को बैंक शाखा में पहुंचने पर अधीनस्थों ने शाखा प्रबंधक का स्वागत किया। इस दौरान शाखा प्रबंधक दिव्या नागपाल ने कहा कि यह सब उनकी टीम की ही बदौलत है। इस सम्मान की हकदार उनकी पूरी टीम है और आमजन की सेवा हर बैंक कर्मचारी को इस तरह ही करनी है

जिससे की आमजन का भरोसा बैंक कर्मचारी पर लगातार बढ़ता रहे। विशेषकर दिव्यांग आमजन या बुजुर्गों को लेकर हर बैंक कर्मचारी को संजीदा रहने की आवश्यकता है। शिवालिक नगर की ही रहने वाली बैंक अधिकारी के पिता भी बैंक कर्मचारी रह चुके है और आमजन की सेवा करने की सीख उन्हें पिता से ही मिली है।