कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हुए परिवर्तन रैली में शामिल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 सितंबर। कांग्रेस के लालढांग ब्लॉक अध्यक्ष तेग सिंह पोखरियाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरजीत सिंह लहरी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल जुलूस के रूप में परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए और पार्टी पदाधिकारियों प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पांडे का स्वागत किया।

लहरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। देश में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। रोजगार की तलाश में राज्य के युवा दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे वादों व कुनीतियों से तंग आ चुकी जनता विधानसभा चुनाव में जवाब देगी। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी।