हरिद्वार में 57 यात्रियों से भरी बस पलटी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर.

हरिद्वार:-सहगल पेट्रोल पंप के निकट सर्विस रोड पर ज्ञान लोक के सामने रोडवेज नजीबाबाद बस डिपो उत्तर प्रदेश की पलट गयी। बस में 57 यात्री सवार थे। बस पलटने के कारण बस में फंसे यात्री चिल्ला रहे थे। बस पलटने की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों एवं पुलिस कर्मियों द्वारा बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को रेस्क्यू किया गया।

घायलों को तत्काल ही प्राइवेट वाहन से राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। कुछ घायलों को 108 के माध्यम से इलाज के लिए पुलिस द्वारा भेजा। बस पलटने से 13 यात्री घायल हुए, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई।रोडवेज की बस पलटने से मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कनखल थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा मौके पर राहत बचाव कार्य में जुटे रहे। उन्होंने स्वयं कमान संभालते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल भी भेजें।