प्रदेश की जनता से माफी मांगे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल-कैश खुराना

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 मई। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सरेराह मारपीट करने से भाजपा की कथनी और करनी जनता के सामने उजागर हो गयी है। प्रैस को जारी बयान में कैश खुराना ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल एवं उनके सुरक्षाकर्मी जिस प्रकार राह चलते युवक के साथ मार पिटाई कर रहे हैं। उससे हर कोई हतप्रभ है। प्रदेश की आम जनता इस घटना की निंदा कर रही है।

एक जनप्रतिनिधि द्वारा बीच सड़क पर मारपीट करने से उत्तराखंड की छवि भी धूमिल हुई है। इस घटना के लिए मुख्यमंत्री को कैबिनेट मंत्री को पद से बर्खास्त करना चाहिए। साथ ही प्रेमचंद अग्रवाल को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कैश खुराना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता से मन की बात करते हैं, और नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं। लेकिन सुशासन की बात करने वाली उनकी ही पार्टी भाजपा के कैबिनेट मंत्री बीच सड़क पर युवक की पिटाई कर कानून का खुला उल्लंघन करते हैं। आम नागरिक इस घटना से आहत है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने की मुहिम चला रहे हैं। लेकिन कैबिनेट मंत्री के इस बर्ताव से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होंगे। कानून को अपने हाथ में लेकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद ने मंत्री पद की गरिमा को भी तार-तार किया है। मुख्यमंत्री को इस घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को पद से हटाना चाहिए। साथ ही कैबिनेट मंत्री को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *