राष्ट्रीय खेल पर आधारित सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम स्थान

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में 38वें राष्ट्रीय खेल पर आधारित सूचना विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला। इस झांकी में उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं और उत्तराखंड के पारंपरिक खेल मलखंब को प्रदर्शित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत […]

Continue Reading

विडियो:-उत्तराखंड की झांकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन मोहा

तनवीर गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर निकली उत्तराखंड की झांकी का प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर निकली उत्तराखंड राज्य की झांकी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भी ध्यान आकर्षित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर उत्तराखंड की झांकी […]

Continue Reading

भाजपा की मेयर प्रत्याशी किरण जैसल 28555 वोटो से जीती,राजीव शर्मा ने 1958 मतो से कराई जीत दर्ज‌

तनवीर हरिद्वार :-नगर निकाय चुनाव में हरिद्वार नगर निगम में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। यहां कांग्रेस का हरकी पैड़ी कॉरिडोर के विरोध का मुद्दा काम नहीं आया। हरिद्वार में बीजेपी ने मेयर पद पर साढ़े 28 हजार वोटों से जीत हासिल की है। भाजपा की किरण जैसल ने कांग्रेस की अमरेश देवी को […]

Continue Reading

एक वोट से हारे वार्ड 12 के निर्दलीय प्रत्याशी विकास कुमार

तनवीर रिकाउंटिंग नही कराने आरोप लगाया, हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी हरिद्वार, 25 जनवरी। भल्ला इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। हरिद्वार नगर निगम के वार्ड 12 निर्मला छावनी से निर्दलीय प्रत्याशी विकास कुमार विक्की महज एक वोट से चुनाव हार गए। चुनाव हारने के बाद विकास कुमार ने हंगामा खड़ा कर […]

Continue Reading

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भेल में किया सम्मान समारोह का आयोजन

तनवीर हरिद्वार, 25 जनवरी। बीएचईएल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में पुरस्कार योजना व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टी.एस. मुरली ने महाप्रबंधक (ऑपरेशन्स) हीप एवं महाप्रबंधक एवं प्रमुख (सीएफएफपी) रंजन कुमार व बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका टी.सौम्या की […]

Continue Reading

गंगा का अपमान सहन नहीं किया जाएगा-चरणजीत पाहवा

ब्यूरो हरिद्वार, 25 जनवरी। देवभूमि भैरव सेना संगठन ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को ज्ञापन देकर गंगा को प्रदूशित करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन के प्रदेश सचिव चरणजीत पाहवा ने कहा कि अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों की वजह से गंगा प्रदूशित हो रही है। जिससे लोगों की भावनाएं […]

Continue Reading

छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों को दिलायी मतदान करने की शपथ

तनवीर हरिद्वार, 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एसएमजेएन कालेज के आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, चुनाव साक्षरता क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्रा इकाई) के संयुक्त तत्वाधान में छात्र छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों को प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा द्वारा मतदान करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा ने कहा […]

Continue Reading

नगर निगम हरिद्वार के 24 वार्डो के परिणाम घोषित

तनवीर 20 में भाजपा ने मारी बाजी, 4 वार्डो में कांग्रेस जीती मेयर सीट पर भाजपा की किरण जैसल की बढ़त जारी हरिद्वार, 25 जनवरी। नगर निगम हरिद्वार के लिए हुए चुनाव के मतों की गणना जारी है। भल्ला इंटर कालेज में बनाए गए मतगणना केंद्र में सवेरे आठ बजे से कड़ी सुऱक्षा के बीच […]

Continue Reading

नगर निगम चुनाव की गणना शुरू, जानिये अब तक के नतीजे

तनवीर हरिद्वार। हरिद्वार के भल्ला इंटर कॉलेज में शिवालिक नगर पालिका और हरिद्वार नगर निगम के वोटो की गिनती जारी है। हरिद्वार नगर निगम से भाजपा ने खाता खोल लिया है। वार्ड नंबर 1 सप्त ऋषि सेभाजपा के पार्षद प्रत्याशी आकाश भाटी और वार्ड नंबर 2 भूपतवाला से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी सुनीता शर्मा ने […]

Continue Reading

कांग्रेस ने की मतगणना में निष्पक्षता बरतने की मांग

ब्यूरो हरिद्वार, 24 जनवरी। कांग्रेस नेताओं ने निकाय चुनाव के लिए होने वाले मतगणना में पूरी तरह से निष्पक्षता बरतने की मांग की है। मतगणना में हेराफेरी करने का अंदेशा जताते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि मतगणना के दौरान यदि हेराफेरी का प्रयास किया गया तो कांग्रेसजन उसका मुहतोड जबाव देगी। मतगणना प्रक्रिया […]

Continue Reading