तमंचे समेत दबोचा

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 29 जनवरी। लकसर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस असमाजिक तत्वो के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। निर्देशों का अनुपालन करते हुए लकसर कोतवाली पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कुड़ी भगवानपुर निवासी माजिद पुत्र शाकिर को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस टीम में एसआई नीरज रावत, कांस्टेबल अरूण चौहान व होमगार्ड नीटू कुमार शामिल रहे।