तमंचा व कारतूस समेत दबोचा

Crime Uncategorized
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 15 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के दौरान आपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। बीती रात चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम राहिल पुत्र शेरअली निवासी पीठ बाजार बहादराबाद बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। पुलिस टीम में एसआई वीरेंद्र नेगी, कांस्टेबल रणवीर सिंह व महावीर सिंह शामिल रहे।