नाम जप से होती है सभी कष्टों से मुक्ति-वासुदेव महाराज

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 अप्रैल। श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान की और से ज्वालापुर में आयोजित श्री रामकथा के छठे दिन की कथा का श्रवण कराते हुए कथाव्यास वासुदेव दास महाराज ने कहा कि बड़े ही भाग्य से प्राप्त हुए मानव जीवन को सद कर्मो में लगाकर जीवन को धन्य करो। व्यर्थ के प्रपंचो में ना फसकर अपने जीवन को परमात्मा की भक्ति में लगाओ। कहा कि कलयुग में केवल नाम जप से ही सभी कष्टों से मुक्त प्राप्त की सकती है। भागवताचार्य पंडित अवधेश मिश्र ने श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्रीराम सरदार, मंत्री प्रदीप पत्थरवाले, प्रबंधक नितिन अधिकारी, नरेंद्र अधिकारी, प्रवीण मल्ल, नवनीत चक्रपाणि, शिवांकर चक्रपाणि, दीपांकर चक्रपाणि, शोभित खेड़ेवाले, उदित वशिष्ठ, उदित सिखौला, शिवम अधिकारी, सत्यम अधिकारी, हर्षित अधिकारी, मोहित गोस्वामी, डा.अजय तुम्बडिया, बैकुण्ठ सिखौला, अमृत सिखौला, यथार्थ तुम्बडिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।