विडियो :-अलौकिक दिव्य भव्य रूप से मनाई गई देव दीपावली:- तन्मय वशिष्ठ

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

परंपरागत दियो से जगमगाए हर की पौड़ी

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने पूरे देश में उल्लास उत्साह के साथ देव दीपावली मनाए जाने की घोषणा

हरिद्वार :-सनातन संस्कृति एवं परंपराओं का संगम हर की पौड़ी पर देव दीपावाली के मौके पर दिखाई दिया। श्री गंगा सभा के द्वारा आयोजित अलौकिक नजारे।श्रद्धालु भक्तों को दिखाई दिये दीपों से जगमगाए हर की पौड़ी। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि कार्तिक माह पुण्य अर्जित करने का मध्यम है।

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने का महत्व बढ़ जाता है। कई सौ गुना पुण्य लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है।कार्तिक का अंतिम बड़ा स्नान अवश्य ही परिवारों में सुख समृद्धि लाता है।भगवान शिव मां गंगा श्रद्धालु भक्तों का कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने कहा कि करोना महामारी विश्व से समाप्त हो,बीमारियों का अंत हो, लोग पहले की तरह साधारण जीवन व्यतीत करें ।

तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर दान पुण्य से अवश्य ही लाभ प्राप्त होता है भक्तों के मनोरथ पूर्ण होते हैं।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों को देव दीपावली के आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि अगले वर्ष पूरे देश में देव दिवाली पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी। पौराणिक मंदिरों,सिद्ध पीठ, गंगा यमुना के तटों पर देव दिवाली को भव्य रुप से मनाया जाएगा।

सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में संत महापुरुष अपना योगदान दे रहे हैं। श्री गंगा सभा का यह प्रयास अवश्य रंग लाएगा। देव दिवाली को भव्य दिव्य रूप से पूरे देश में प्रतिवर्ष हर्षोल्लास वह उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें।मां गंगा मे स्नान करने पर सहस्त्र गुना लाभ भक्तों को प्राप्त होता है। हर की पौड़ी को दियो से भव्य रुप से सजाया गया।

आतिशबाजी के नजारे लोगों को देखने को मिले हिंदू संस्कृति का संगम हर की पौड़ी पर नजर आया। प्रदीप झा ने कहा कि हमारे पर्व हिंदू संस्कृति को दर्शाने वाले पर्व हैं। पर्वो के माध्यम से अपनी संस्कृति का ज्ञान होता है। उज्जवल पंडित ने कहा कि हर की पौड़ी दियो से सजाई गई। प्रतिवर्ष श्री गंगा सभा के द्वारा देव दीपावली मनाई जाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *